Click here to experience our weather calculation tools. Use Now!

तापमान का प्रादेशिक वितरण | Regional distribution of temperature

तापमान का प्रादेशिक वितरण, उष्ण कटिबंध,शीतोष्ण कटिबंध,शीत कटिबंध।
तापमान का प्रादेशिक वितरण

भूमिका:

  • हमारी पृथ्वी पर तापमान सभी स्थानों पर एक समान नहीं पाया जाता है।
  • पृथ्वी पर भिन्न भिन्न स्थानों में तापमान अलग अलग होते है। इन्हीं स्थानों के तापमान का धरातलीय वितरण को क्षैतिज वितरण कहा जाता है।
  • इसका अध्ययन हम अक्षांशो के यानी पृथ्वी पर निर्धारित की गई भूमध्यरेखा के दोनों ओर उत्तर तथा दक्षिण में काल्पनिक रेखा के आधार पर करते है।
  • इन अक्षांशो में सूर्य की किरणे कहीं तिरछी कहीं लंबवत पड़ती है जहां सूर्य की किरणे लंबवत पड़ती है जैसे भूमध्यरेखा और उसके आस पास 0° से 23½° उत्तर तथा दक्षिण तक तापमान ऊंचा रहता है।
  • जहां सूर्य की किरणे थोड़ी तिरछी होती है जैसे 23½° से 66½° उत्तर और दक्षिण तक वहां तापमान सामान्य रहता है।
  • जहां सूर्य की कितने पूरी तरह से नहीं पहुंच पाती जैसे अंटार्कटिका साइबेरिया टूंड्रा प्रदेश आदि वहां का तापमान न्यूनतम रहता है।

विश्व के ताप कटिबंध:

1.उष्ण कटिबंध (Tropical tropics)-

  • उष्ण तापमान के क्षेत्र भूमध्य रेखा या शून्य अंश अक्षांश से दोनों ओर 23½ कर्क व मकर रेखा तक फैला है।
  • यहां सूर्य की किरणे साल भर लंबवत रूप में पड़ती है।
  • इस कारण यहां का तापमान साल भर ऊंचा रहता है।

2.शीतोष्ण कटिबंध (Temperate zone)-

  • पृथ्वी पर 23½° उत्तरी व दक्षिणी अक्षांश या कर्क रेखा व मकर रेखा से 66½° अक्षांश में पाया जाने वाला तापमान शीतोष्ण कटिबंध कहलाता है।
  • यह सूर्य की कितने थोड़ी तिरछी पड़ती है इसलिए यहां का तापमान उष्ण कटिबंध से कम होता है।
  • औसत वार्षिक तापमान 25°C होता है। यहां दिन व रात 24 घंटे का होता है।

3. शीत कटिबंध(Cold tropics)-

  • शीत कटिबंध 66½° से ध्रुवों तक माना जाता है।
  • यहां सूर्य की किरणे साल भर तिरछी पड़ती है इसलिए यहां का तापमान -7°C से -23°C तक चला जाता है।
  • यहां सूर्य की किरणे ज्यादा नहीं पहुंचने के कारण दिन व रात की अवधि भी समान नहीं होती 6 महीने की दिन व 6 महीने की रात होती है।
तापमान का प्रादेशिक वितरण
तापमान का प्रादेशिक वितरण

वर्तमान समय में मुख्य रूप से पांच ताप कटिबंध का निर्धारण किया गया है(At present, the main ten tapas have been determined) -

1.उष्ण कटिबंध-

  • ये वे भाग है जहां वर्ष भर 20°C से अधिक होता है।
  • जैसे - अमेजन बेसिन, कांगो बेसिन, सूडान, अफ्रीका का पूर्वी भाग एशिया में दक्षिणी भारत, दक्षिणी इंडोचीन, पूर्वी द्वीप समूह और मध्य अफ्रीका।

2.उपोष्ण कटिबंधीय-

  • ये वे क्षेत्र है जहां 4 से 11 महीने तक तापक्रम 20°C से ऊंचा और 1 से 8 महीने तक 10° से 20°C तक रहता है।
  • इसके अन्तर्गत अमेरिका में कैलिफोर्निया तथा खड़ी के तटीय प्रदेश, दक्षिणी अमेरिका में ब्राजील, अफ्रीका का उत्तरी भाग, दक्षिणी अफ्रीका का दक्षिणी भाग, आस्ट्रेलिया का मध्यवर्ती भाग और एशिया में गंगा सिंधु का अधिकांश भाग आता है।

3. समशीतोष्ण कटिबंध-

  • ये वे क्षेत्र है जहां 4 से 12 माह तक तापमान 10°C से 20°C के बीच रहता है।
  • इसके अन्तर्गत मध्य यूरोपीय प्रदेश, मध्य अमेरिका का प्रदेश और दक्षिणी आस्ट्रेलिया शामिल है।

4. शीत प्रदेश-

  • ये वे क्षेत्र है जहां 4 महीने तक तापमान 10° से 20°C तक तथा 8 से 11 महीने का तापमान 10°C से कम रहता है।
  • उत्तरी कनाडा,उत्तर पश्चिम यूरोप, टैगा, मंचूरिया, पेंतागोनिया, के दक्षिणी भाग आते है।

5. ध्रुवी प्रदेश-

  • इन प्रदेशों में वर्ष भर तापमान 10°C से कम होता है।

About the Author

Namaste! I'm sudhanshu. I have done post graduation in Geography. I love blogging on the subject of geography.

4 comments

  1. Good,thanks
    1. Thanks
  2. Nice, thanks
    1. Thanks for your support.
Questions and suggestions are always welcome. Please be civil and respectful while comments and replying. Read terms and conditions and privacy policy.
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.