विश्व के प्रमुख बॉक्साइट उत्पादक क्षेत्र | major bauxite producing regions of the world

विश्व के प्रमुख बॉक्साइट उत्पादक क्षेत्र | major bauxite producing regions of the world
विश्व में बॉक्साइट

भूमिका-

  • बॉक्साइट एक प्रमुख खनिज है जो हल्की होती है।
  • इससे एल्यूमियम प्राप्त किया जाता है।
  • यह पत्थर सर्वप्रथम फ्रांस में लैस बौक्स के निकट मिला था।
  • इसी आधार पर इस खनिज का नाम बॉक्साइट पड़ा। 
  • इसी खनिज से विश्व का अधिकांश एलुमिनियम निकाला जाता है।
  • एक मिट्रिक टन एल्यूमियम बनाने के लिए 2 मिट्रिक टन बॉक्साइट, 1 मिट्रिक टन कोयला, 1 मिट्रिक कास्टिक सोडा, तथा दो घन फीट चुना पत्थर की आवश्यकता होती है।

प्रमुख बॉक्साइट उत्पादक क्षेत्र-

1. ऑस्ट्रेलिया-

  • बॉक्साइट उत्पादन में ऑस्ट्रेलिया का विश्व में प्रथम स्थान है।
  • यहां विश्व का लगभग 37% बॉक्साइट का उत्पादन होता है।
  • प्रमुख उत्पादक क्षेत्र वैपा तथा गोवा है।
  • यहां का उत्पादन 2018 में लगभग 1 लाख 10 हजार टन हुआ था।

2. गिनी-

  • गिनी अफ्रीका महाद्वीप का एक छोटा सा देश है जो उत्तर पश्चिम अफ्रीका में स्थित है।
  • गिनी में बॉक्साइट का उत्पादन काफी ज्यादा है।
  • गिनी बॉक्साइट उत्पादन में विश्व के अग्रणीय देशों में से एक है।
  • यहां बॉक्साइट का प्रमुख क्षेत्र बोके है।
  • गिनी बॉक्साइट का उत्पादन 2018 में लगभग 82,000 टन हुआ था।

3. चीन-

  • एशिया के सबसे बड़े देश चीन में बॉक्साइट के काफी भंडार मौजूद है।
  • यहां के जियाकोउ, ज़ियाओई-ज़िंगन, ज़ियाओई-शाओ की खानों से बॉक्साइट निकाला जाता है।
  • चीन का उत्पादन 2018 में लगभग 60,000 टन रहा।

4. ब्राजील-

  • यह दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित एक बड़ा देश है जो अमेजन रिवर और जंगल के लिए भी प्रसिद्ध है।
  • यहां भी बॉक्साइट के काफी बड़े भंडार उपलब्ध है।
  • यहां का प्रमुख उत्पादक क्षेत्र पोर्टो ट्रोम्बेटस, पैरागोमिनस है।
  • ब्राजील में बॉक्साइट का उत्पादन 2018 में लगभग 35,000 टन था।

5. इंडोनेशिया-

  • इंडोनेशिया दक्षिण पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है जो लगभग 10,000 से भी अधिक द्वीपों से मिलकर बना है।
  • यह विश्व में बॉक्साइट का एक प्रमुख उत्पादक व निर्यातक देश है।
  • सन् 2018 में बॉक्साइट का उत्पादन लगभग 23,000 टन रहा था।

विश्व के बॉक्साइट उत्पादन का सारिणी द्वारा प्रदर्शन (आंकड़े विकिपीडिया 2018 के अनुसार)-

क्रमांक देश उत्पादन (टन में)
1. ऑस्ट्रेलिया 1,10,000
2. गिनी 82,000
3. चीन 62,000
4. ब्राजील 35,000
5. इंडोनेशिया 23,000
6. भारत 22,000
7. जमैका 7,700
8. रूस 6,100
9. कजाकिस्तान 5,800
10. वियतनाम 5,000

6. भारत-

  • दक्षिण एशिया में स्थित भारत जो विविध प्रकार खनिज संसाधन के लिए जाना जाता है।
  • भारत में भी बॉक्साइट का काफी बड़ा भंडार है।
  • यहां के प्रमुख खानें महाराष्ट्र का कोल्हापुर, गुजरात के खेड़ा, कर्नाटक में बेलगाम, मध्यप्रदेश में जबलपुर, झारखंड में रांची, बिहार आदि है।
  • भारत में बॉक्साइट का उत्पादन 2018 में लगभग 22,000 टन होता है।
  • भारत में लगभग विश्व का 4-5% उत्पादन होता है।

7. जमैका-

  • जमैका कैरिबियन सागर में एक छोटा सा देश है।
  • यहां विश्व का लगभग 11% बॉक्साइट का संचित भंडार है।
  • यहां का प्रमुख बॉक्साइट क्षेत्र सेंट एलिजाबेथ, मानचेस्टर और सेंट मेरी है।
  • यहां बॉक्साइट का उत्पादन 2018 में लगभग 7,700 टन है।
विश्व मानचित्र में बॉक्साइट
विश्व मानचित्र में बॉक्साइट

8. रूस-

  • रूस विश्व का सबसे बड़ा देश है जिसका कुछ भाग यूरोप में तथा कुछ भाग एशिया में आता है।
  • रूस में बॉक्साइट के भंडार यूराल पर्वत के पूर्वी ढालों के सहारे स्वर्डलोवस्क से उत्तर तक बॉक्साइट के भंडार फैले है। इसमें मध्य यूराल का सेरोव क्षेत्र ज्यादा महत्वपूर्ण है।
  • यहां बॉक्साइट का उत्पादन 2018 में लगभग 6,100 टन है।

9. कजाकिस्तान-

  • विश्व में कजाकिस्तान के बॉक्साइट उत्पादन के बहुत बड़ा योगदान है।
  • यहां 2018 में बॉक्साइट उत्पादन लगभग 5,800 टन का अनुमान है।

10. वियतनाम-

  • वियतनाम में बॉक्साइट का बहुत बड़ा भंडार है।
  • यहां के प्रमुख भंडार क्षेत्र सेंट्रल हाइलैंड्स है।
  • वियतनाम प्रति वर्ष केवल 30,000 टन बॉक्साइट का उत्पादन करता है।

About the author

Sudhanshu
Namaste! I'm sudhanshu. I have done post graduation in Geography. I love blogging on the subject of geography.

Post a Comment

Questions and suggestions are always welcome. Please be civil and respectful while comments and replying. Read terms and conditions and privacy policy.