भारत की सीमाएं | Indian Border Line

भारत की सीमाएं राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय।
भारत की सीमाएं

भूमिका:

  • भारत की स्थलीय सीमा 15,200 किलोमीटर एवं मुख्य भूमि लक्षद्वीप, अंडमान–निकोबार द्वीप समूह के सागर तट की कुल लंबाई 7,517 किलोमीटर है।
  • जल सीमा की तुलना में स्थल सीमा का भाग 2½ गुना अधिक बड़ा है।

भारत की सीमा तीन प्रकार की है:

प्राकृतिक सीमा–

  • दो देशों के बीच में यदि कोई पर्वत, पठार, नदी, सागर आ जाए तो उसे प्राकृतिक सीमा कहते है।
  • भारत की उत्तरी सीमा उत्तर–पश्चिम से लेकर उत्तर–पूर्व तक हिमालय पर्वत श्रृंखला से बना है। ये पर्वत श्रेणियां तजाकिस्तान, अफगानिस्तान, तिब्बत (जिसे चीन ने कब्जा कर रखा है।), नेपाल, चीन तथा बर्मा (म्यांमार) से भारत को अलग करती है।
  • खैबर, गोमल, बोलन, टोची, और कुर्रम आदि दर्रे उत्तर–पश्चिम में है।
  • इन दर्रो से ही आर्य, मंगोल, तुर्क आदि भारत में प्रवेश किया करते थे।
  • अरुणाचल प्रदेश में त्सेल्य, तुंग और तोग्यप दर्रे है।
  • तिब्बत की ओर दिफू, नाम्री, व कुमजांग दर्रे है।
  • बर्मा की ओर चौकन दर्रा महत्वपूर्ण है।

कृत्रिम सीमा–

  • भारत–पाकिस्तान की अधिकांश सीमा कृत्रिम है।
  • यह 1,120 किलोमीटर लंबी है।
  • भारत–बांग्लादेश सीमा भी अनेक स्थानों पर कृत्रिम है,जो 3950 किलोमीटर लंबी है।

समुद्री सीमा–

  • भारत की समुद्री सीमा 7,517 किलोमीटर लंबी है।
  • पश्चिम में अरब सागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण में हिंद महासागर द्वारा घिरी है।
  • मन्नार की खड़ी तथा पाक जल संधि इसको श्रीलंका से अलग करती है।
  • बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार तथा अरब सागर में लक्षद्वीप समूह भारत के ही भाग है।

भारत की सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर:

Q.1. भारत की स्थलीय सीमा कितने देशों से लगी है?

क्रमांक देश लंबाई (कि. मी)
1. बांग्लादेश 4,096
2. चीन 3,488
3. पाकिस्तान 3,323
4. नेपाल 1,880
5. म्यांमार (बर्मा) 1,600
6.
भूटान 699
7. अफगानिस्तान 106

Q.2. भारत की अंतर्राष्ट्रीय स्थलीय सीमा बनाने वाले राज्य?

  1. गुजरात
  2. राजस्थान
  3. पंजाब
  4. जम्मू कश्मीर
  5. लद्दाख
  6. हिमाचल प्रदेश
  7. उत्तराखंड
  8. उत्तरप्रदेश
  9. बिहार
  10. पश्चिम बंगाल
  11. सिक्किम
  12. असम
  13. अरुणाचल प्रदेश
  14. नागालैंड
  15. मेघालय
  16. त्रिपुरा
  17. मिजोरम
  18. मणिपुर

Q.3. भारत की जलीय सीमा कितने देशों से लगती है?

  1. पाकिस्तान
  2. बांग्लादेश
  3. श्रीलंका
  4. बर्मा (म्यांमार)
  5. थाईलैंड
  6. मालदीव
  7. इंडोनेशिया

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारत, रूस, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, बर्मा की सीमा प्राकृतिक है।
  • भारत–पाकिस्तान के बीच कश्मीर सीमा भी प्राकृतिक है, शेष सीमा कृत्रिम है।
  • भारत–पाकिस्तान के बीच प्राकृतिक सीमा 1,846 किलोमीटर लंबी है।
  • भारत–पाकिस्तान की कृत्रिम सीमा 1,120 किलोमीटर लंबी है।
  • भारत–बांग्लादेश की सीमा भी कृत्रिम है इसकी लंबाई 3,950 किलोमीटर है।

About the author

Sudhanshu
Namaste! I'm sudhanshu. I have done post graduation in Geography. I love blogging on the subject of geography.

Post a Comment

Questions and suggestions are always welcome. Please be civil and respectful while comments and replying. Read terms and conditions and privacy policy.