भारत का भौगोलिक विभाजन | Geographical Division of India

भारत का भौगोलिक विभाजन, पर्वत, पठार, मैदान।
भारत का भौगोलिक विभाजन

भारत के भौतिक स्वरूप को चार भागों में बांट गया है–

  • कुल क्षेत्रफल का पर्वतीय भाग–10.7%
  • कुल क्षेत्रफल का पहाड़ी भाग–13.6%
  • कुल क्षेत्रफल का पठारी भाग– 27.7%
  • कुल क्षेत्रफल का मैदानी भाग–43%
भारत का भौतिक स्वरूप
भारत का भौतिक स्वरूप

1. हिमालय के पर्वतीय क्षेत्र–

  • भारत के उत्तर में पश्चिम से लेकर पूर्व तक हिमालय पर्वत 2400 किलो मीटर में फैला है।
  • यह पर्वत श्रृंखला सिंधु नदी के मोड़ से ब्रम्हपुत्र नदी तक लगभग 5 लाख वर्ग किलो मीटर में फैला है।
  • इसकी ऊंचाई लगभग 150 किलो मीटर से 400 किलो मीटर तक है तथा ऊंचाई लगभग 6000 मीटर है।
  • विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86मीटर) नेपाल के पूर्वी भाग में है।
हिमालय पर्वत श्रृंखला का भौगोलिक अध्ययन

2. उत्तरी भारत का मैदान–

  • भारत के पर्वतीय भाग व प्राव्दीपीय पठार के बीच का भाग भारत का विशाल मैदान है जो 150 किलो मीटर से 500 किलो मीटर की चौड़ाई में स्थित है।
  • यह मैदान पश्चिम में सिंधु नदी और पूर्व में ब्रम्हपुत्र नदी घाटी तक 3200 किलो मीटर की लंबाई में फैला है।
  • भारत के इसका विस्तार पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम में है।
  • इसका कुल क्षेत्रफल 7,75,000 वर्ग किलो मीटर है।
  • भारत की 45% जनसंख्या इसी मैदान में निवास करती है।
  • इस भाग में खनिज के भी पर्याप्त भंडार है।
उत्तर भारत के विशाल मैदान का वर्णन

3. प्राव्दीपीय पठार–

  • प्रायद्वीपीय पठार का विस्तार दक्षिण–पूर्व राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम आंध्र प्रदेश, तमिलनाडू, कर्नाटक में है।
  • प्राव्दीपीय पठार 16 लाख वर्ग किलो मीटर में फैला है।
  • इसकी औसत ऊंचाई लगभग 600-900 मीटर है।
  • इसका ढाल पश्चिम से पूर्व की ओर है अर्थात् पश्चिमी भाग की ऊंचाई अधिक है और पूर्व की कम है।
  • इस पठार की रचना बहुत ही प्राचीन और कठोर चट्टान से हुआ है।
भारत प्रायद्वीपीय पठार

4. तटीय मैदान–

  • भारत के तटीय मैदान को दो भागों में बांटा गया है पूर्वी तट और पश्चिमी तट।
  • पश्चिमी तट में भी दो प्रमुख तट है पहला कोंकण तट दूसरा मालाबार तट।
  • पश्चिमी तट की चौड़ाई लगभग 10 से 80 किलो मीटर के बीच है।
  • इसकी ऊंचाई 150 से 300 मीटर के बीच है।
  • पूर्वी तट की चौड़ाई लगभग 110 किलो मीटर है।
  • इसका क्षेत्रफल करीब एक लाख वर्ग किलो मीटर है।
भारत का भौतिक स्वरूप मानचित्र
भारत का भौतिक स्वरूप मानचित्र

About the author

Sudhanshu
Namaste! I'm sudhanshu. I have done post graduation in Geography. I love blogging on the subject of geography.

Post a Comment

Questions and suggestions are always welcome. Please be civil and respectful while comments and replying. Read terms and conditions and privacy policy.