भारत का सामान्य परिचय | स्थिति विस्तार राज्य, केंद्रशासित प्रदेश | General Introduction to India Detail of States and UT

भारत का सामान्य परिचय अक्षांशीय एवं देशान्तरीय स्थिति।
भारत का सामान्य परिचय

सामान्य परिचय:

  • भारत दुनिया के सबसे बड़े महाद्वीप के दक्षिणी भाग में है।
  • भारत विश्व के प्राचीन देशों में से एक है।
  • इसकी सभ्यता और संस्कृति सबसे पुरानी है।
  • भारत शून्य ईस्वी से पंद्रसौ ईस्वी तक विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था।
  • वैदिक काल में आर्यों ने उत्तर भारत में बहने वाली नदी को सिंधु नदी कहा था।
  • बाद में ईरानियों ने इसे हिंदू नदी कहा और इसी से हिन्दुस्थान नाम पड़ा। 

भारत का स्थिति विस्तार:

  • भारत का अधिकृत नाम भारतवर्ष तथा इंडिया है।
  • भारत एशिया महाद्वीप का एक अंग है।
  • क्षेत्रफल–32,87,263 वर्ग किलोमीटर है।
  • भारत विश्व का सातवां बड़ा देश और एशिया का दूसरा बड़ा देश है।
  • भारत की मुख्य भूमि 8°4’ से 37°6’ उत्तरी अक्षांश एवं 68°7’ से 97°25’ पूर्वी देशांतर के बीच फैला है।
  • उत्तर–दक्षिण लंबाई 3,214 किलोमीटर है।
  • पूर्व–पश्चिम 29,33 किलोमीटर है।
  • भूमि सीमा 15,200 किलोमीटर है।
  • समुद्री सीमा 7,517 किलोमीटर है।
  • समुद्र तटीय राज्य गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल है।
  • भारत का दक्षिणतम छोर–इंदिरा प्वाइंट है, उत्तरी छोर–इंदिरा कोल है, पूर्वी छोर–किबूथी है,पश्चिमी छोर–सर क्रीक कच्छ के पास है।
  • भारत का मानक समय 82½° पूर्वी देशांतर है। जो ग्रीनविच से 5:30 घंटे आगे है। यह देशांतर रेखा भारत के प्रयागराज के नैनी से गुजरती है। 
  • कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से गुजरती है–गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगड़ (अंबिकापुर), झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम।
  • भारत और चीन के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा मैकमोहन रेखा कहलाती है।
  • भारत पाकिस्तान के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेडक्लिफ (सिरिल जॉन रेडक्लिफ़ नामक अंग्रेज के नाम पर जिसका भारत के विभाजन में योगदान था) कहलाती है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है जहां सिर्फ दो जिले है पणजी, मंडगांव है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है।

भारत में वर्तमान समय में 28 राज्य और 8 केंद्रशासित प्रदेश है।

राज्य-

क्रमांक राज्य राजधानी
1. हिमाचल प्रदेश शिमला
2. उत्तराखंड देहरादून
3. पंजाब चंडीगढ़
4. हरियाणा चंडीगढ़
5. राजस्थान जयपुर
6. गुजरात गांधीनगर
7. उत्तर प्रदेश लखनऊ
8. मध्य प्रदेश भोपाल
9. बिहार पटना
10. झारखंड राँची
11. छत्तीसगढ़ रायपुर
12. ओडिशा भुवनेश्वर
13. महाराष्ट्र मुंबई
14. तेलंगाना हैदराबाद
15. आंध्र प्रदेश अमरावती
16.तमिलनाडू चेन्नई
17. कर्नाटक बंगलुरु
18. केरल तिरुवनंतपुरम
19. गोआ पणजी
20. पश्चिम बंगाल कोलकाता
21. असम दिसपुर
22. सिक्किम गंगटोक
23 मेघालय शिलांग
24. अरूणांचल प्रदेश ईटानगर
25. नागालैंड कोहिमा
26. मिजोरम आइजोल
27. त्रिपुरा अगरतला
28. मणिपुर इम्फाल

केंद्रशासित प्रदेश-

क्रमांक के. शा. प्रदेश राजधानी
1. दिल्ली दिल्ली
2. लद्दाख लेह
3. चंडीगढ़ चंडीगढ़
4. जम्मू/कश्मीर श्रीनगर
5. पंडुचेरी पंडुचेरी
6. दादरा,नगर हवेली/दमन,दीव दमन
7. अंडमान/निकोबार पोर्ट ब्लेयर
8. लक्ष्यद्वीप कवरत्ती

About the author

Sudhanshu
Namaste! I'm sudhanshu. I have done post graduation in Geography. I love blogging on the subject of geography.

Post a Comment

Questions and suggestions are always welcome. Please be civil and respectful while comments and replying. Read terms and conditions and privacy policy.