Click here to experience our weather calculation tools. Use Now!

पूर्वोत्तर भारत की नदियां | Rivers of Northeast India

पूर्वोत्तर भारत में बहुत सी छोटी बड़ी नदियां बहती है। यहां की प्रमुख नदियां ब्रम्हपुत्र, सुबनसिरी, मानस, धनसिरी, बराक, तीस्ता, कपिली, कामेंग,लोहित आदि
पूर्वोत्तर भारत की नदियां

भूमिका:

  • पूर्वोत्तर भारत में बहुत सी छोटी बड़ी नदियां बहती है।
  • पूर्वोत्तर भारत ज्यादातर हिमालय की पहाड़ियों से घिरा है।
  • इन पहाड़ियों से कई नदियां निकलती है।
  • वर्षा ऋतु के समय क्षेत्र काफी प्रभावित रहता है।
  • विशेष रूप से असम राज्य में ब्रम्हपुत्र में नदी में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाती है।
  • यहां की प्रमुख नदी तो ब्रम्हपुत्र ही है, लेकिन कुछ और नदियां भी है जैसे बोरक नदी, मणिपुर नदी, दिहिंग नदी, मानस नदी आदि।

प्रमुख नदियां:

1. ब्रम्हपुत्र-

  • ब्रम्हपुत्र नदी लगभग 5,150 मीटर ऊंचाई के पर्वत से कैलाश मानसरोवर से लगभग 80 किलोमीटर दूर से निकलती है।
  • ब्रम्हपुत्र नदी का उद्गम स्थान, सतलज, सिंधु नदी, के उद्गम स्थान समीप में है।
  • यह नदी लद्दाख तथा कैलाश श्रेणी के बीच में, महान हिमालय के समनांतर पूर्व दिशा में 1100 किलोमीटर तक बहती है।
  • इसके बाद पूर्वोत्तर भारत के गारो पहाड़ी से मुड़ कर दक्षिण दिशा में बहने लगती है।
  • इस नदी की बहुत सी सहायक नदियां है जिनमे सुबनसिरी, बरनाडी नदी, धनसिरी, मानस, संकोश, तीस्ता, दिबांग, लोहित, कोपिली आदि प्रमुख है।
  • ब्रम्हपुत्र नदी की कुल लंबाई 2,580 किलोमीटर है, भारत इसकी लंबाई 1,346 किलोमीटर है।
  • इसका अपवाह क्षेत्र 3 लाख 40 हजार वर्ग किलोमीटर है।
  • ब्रम्हपुत्र नदी भारत के दो राज्यों अरुणाचल प्रदेश और असम में बहती है।
ब्रम्हपुत्र नदी
ब्रम्हपुत्र नदी

2. बराक नदी-

  • इस नदी का उद्गम मणिपुर राज्य से होता है।
  • इसकी कुल लंबाई लगभग 900 किलोमीटर है, भारत में यह नदी 524 किलोमीटर में बहती है।
  • इसका कुल अपवाह क्षेत्र 52 हजार वर्ग किलोमीटर है।
  • इस नदी की सहायक नदियों में जिरि नदी, तुइरियाल नदी, त्लौंग नदी और जातिंगा आदि है।

3. लोहित नदी-

  • यह नदी तिब्बत के जायुल चू पर्वत श्रेणी से निकलती है।
  • लोहित नदी भारत अरुणाचल प्रदेश एवं असम राज्य में बहने वाली नदी है।
  • नदी की कुल लंबाई लगभग 460 किलोमीटर (विकिपीडिया) है।
  • इसका अपवाह क्षेत्र लगभग 41 हजार वर्ग किलोमीटर है।
  • इस नदी को "खून की नदी" भी कहा जाता है, जो कि संभवतः वहां आंशिक रूप से लाल मिट्टी के कारण जल का रंग लाल हो जाता है।
पूर्वोत्तर भारत की नदियां
पूर्वोत्तर भारत की नदियां

4. दिबांग-

  • दिबांग नदी का उद्गम भारत और तिब्बत सीमा के मध्य केया दर्रे के समीप से होता है, जो भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में है।
  • यह नदी ब्रम्हपुत्र की उपनदी है जो भारत के असम, अरुणाचल प्रदेश राज्य में बहती है।
  • इस नदी को सिकांग और टैलोन नाम से भी जाना जाता है।
  • इसकी कुल लंबाई लगभग 223 किलोमीटर है, इसका अपवाह क्षेत्र 13 हजार 933 वर्ग किलोमीटर है।
  • दिबांग नदी कोबो चपोरी नामक स्थान पर सादिया के पास लोहित नदी में मिल जाती है।

5. धनसिरी नदी-

  • इस नदी का उद्गम स्थल भारत के नागालैंड राज्य के लाइसांग पर्वत से होता है।
  • ये भारत के दो राज्यों असम और नागालैंड के क्रमशः गोलाघाट जिले और दीमापुर जिले की प्रमुख नदी है।
  • धनसिरी नदी नागालैंड से निकलकर उत्तर की ओर बहती हुई असम में ब्रम्हपुत्र नदी में मिल जाती है।
  • इस नदी की कुल लंबाई लगभग 352 किलोमीटर है, अपवाह क्षेत्र लगभग 1,220 वर्ग किलोमीटर है।

6. कोपिली नदी-

  • कोपिली नदी का उद्गम स्थल मेघालय के पठार से होता है।
  • यह नदी भारत मेघालय और असम राज्य में बहती है।
  • इसकी कुल लंबाई लगभग 290 किलोमीटर है, अपवाह क्षेत्र लगभग 16 हजार वर्ग किलोमीटर है।
  • यह नदी नगांव के पास ब्रम्हपुत्र में मिल जाती है।

7. सुबनसिरी नदी-

  • सुबनसिरी नदी का उद्गम स्थल तिब्बत का पठार है, यह नदी तिब्बत से दक्षिण दिशा में बहते हुए भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में प्रवेश करती है।
  • मिरी पहाड़ी को पर कर सुबनसिरी नदी असम में बहते हुए ब्रम्हपुत्र में मिल जाती है।
  • इस नदी की कुल लंबाई 442 किलोमीटर है और अपवाह क्षेत्र लगभग 32 हजार वर्ग किलोमीटर है।
  • सुबनसिरी नदी का जल ब्रह्मपुत्र के कुल जल का 7.92% मापा गया है।

8. कामेंग नदी-

  • कामेंग नदी का उद्गम भारत तिब्बत सीमा के समीप भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य के गोरिचेन पर्वत से होता है।
  • इसकी कुल लंबाई लगभग 264 किलोमीटर है।
  • पहले यह नदी भरेली नदी के नाम से जानी जाती थी।
  • यह नदी भारत के अरुणाचल प्रदेश और असम राज्य में बहने वाली नदी है।
  • यह असम के तेजपुर के पास ब्रम्हपुत्र में मिल जाती है।

9. बरनाडी नदी-

  • यह नदी भूटान से निकलकर दक्षिण दिशा में बहती हुई भारत के असम राज्य में प्रवेश करती है।
  • यह ब्रम्हपुत्र की प्रमुख सहायक नदी है।

10. मानस नदी-

  • मानस नदी का उद्गम स्थल भूटान और भारत के मध्य स्थित हिमालय पर्वत की तलहटी से होती है।
  • यह प्रमुख रूप भारत के असम राज्य में बहती है।
  • इसकी कुल लंबाई लगभग 376 किलोमीटर है, भूटान में 272 किलोमीटर और भारत में 104 किलोमीटर बहती है।
  • इसका कुल अपवाह क्षेत्र लगभग 41 हजार वर्ग किलोमीटर है।
  • यह असम राज्य के जोगीघोपा नामक स्थान पर ब्रम्हपुत्र में मिल जाती है।

11. संकोश नदी-

  • इस नदी उद्गम भूटान से होता है।
  • यह नदी भारत के दो राज्यों असम और पश्चिम बंगाल के मध्य सीमा बनाती है।
  • यह ब्रम्हपुत्र की प्रमुख सहायक नदियों में से एक है।

12. तीस्ता नदी-

  • तीस्ता नदी का उद्गम स्थल त्सो ल्हामो झील से होता है, जो की भारत के सिक्किम राज्य में है और यह झील विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित झील में से एक है।
  • इस नदी की कुल लंबाई लगभग 309 किलोमीटर है, अपवाह क्षेत्र लगभग 12 हजार वर्ग किलोमीटर है।
  • यह दो देशों में बहने भारत और बांग्लादेश वाली नदी है।
  • तीस्ता नदी ब्रम्हपुत्र में फुलचोरी नामक स्थान पर मिलती है।
  • इस नदी को सिक्किम और उत्तरी बंगाल की जीवनरेख भी कहा जाता है।

About the Author

Namaste! I'm sudhanshu. I have done post graduation in Geography. I love blogging on the subject of geography.

Post a Comment

Questions and suggestions are always welcome. Please be civil and respectful while comments and replying. Read terms and conditions and privacy policy.
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.